प्रतापगढ़: बेल्हा देवी धाम पर जले 1500 दीए, नगर भर में 2500 दीपों से रोशन हुआ शहर

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां बेल्हा देवी धाम के प्रांगण में 1500 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

प्रतापगढ़: बेल्हा देवी धाम पर जले 1500 दीए, नगर भर में 2500 दीपों से रोशन हुआ शहर
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां बेल्हा देवी धाम के प्रांगण में 1500 से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए जबकि पूरे नगर में करीब 2500 दीयों से दीपोत्सव मनाया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों भारतवासियों के जीवन में आशा का दीप जलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है।

प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर आयोजित इस दीपोत्सव को देशवासियों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के सम्मानित सभासदों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।