PM मोदी के जन्मदिन पर बरेली कलेक्टर ऑफिस में भव्य कार्यक्रम आयोजित, लम्बी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर जनपद बरेली सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा के मद्देनजर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर जनपद बरेली सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा के मद्देनजर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वन्य राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया, वहीं सभी ने मंगल गान का बखान करवाकर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लम्बी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की भगवान से प्रार्थना कर जश्न-ए- खुशी का एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर अपने यशस्वी और विश्व प्रसिद्ध माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए इजहार किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला अधिकारी अविनाश सिंह, मेयर उमेश गौतम नगर निगम बरेली सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी गण, आवाम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




