प्रतापगढ़ में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार; चोरी की 8 बाइक बरामद

उप्र के प्रतापगढ़ कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

प्रतापगढ़ में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार; चोरी की 8 बाइक बरामद
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

कार्रवाई 18 सितंबर की रात किशुनदासपुर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में पल्सर, सुपर स्पेलेंडर, होंडा साइन, अपाचे और पैशन प्रो शामिल हैं।

इनमें चार बाइक के संबंध में कोतवाली नगर थाने में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श कुमार पासी उर्फ बीरु पासी, अमन पटेल उर्फ निरहुआ, अंशुल कुमार, अनमोल पाल, मो. याकूब, रामगुलाम शर्मा और राजेश कुमार के रूप में हुई है। इनमें कुछ आरोपी प्रयागराज और प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और सीओ नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम भी शामिल रही।