कन्नौज: धारदार हथियार से काटकर बुजुर्ग की हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
उप्र के कन्नौज जनपद में धारदार हथियार से काटकर बुजुर्ग की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरीन गाँव का है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में धारदार हथियार से काटकर बुजुर्ग की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरीन गाँव का है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के प्रवेश दुबे (उम्र 60 वर्ष) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग पशुओ के बाड़ा मे सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एएसपी व फॉरेनसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।




