भारी बारिश में भी मुस्तैद रहा मुजफ्फरनगर प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव के दौरान सोमवार को हुई भारी बारिश के बीच मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्गों और जलभराव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

भारी बारिश में भी मुस्तैद रहा मुजफ्फरनगर प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। कांवड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव के दौरान सोमवार को हुई भारी बारिश के बीच मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ यात्रा मार्गों और जलभराव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जलभराव की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को तत्काल पानी की निकासी के निर्देश दिए। अत्याधुनिक मशीनों की मदद से जलभराव वाले स्थानों से युद्धस्तर पर पानी की निकासी कराई गई, जिससे शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन में परेशानी न हो।

डीएम और एसएसपी ने शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीए सिस्टम के माध्यम से शिवभक्तों को बताया कि जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी करा दी गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों से सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर जाने की अपील की।

भारी बारिश के बावजूद पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित कराया जा रहा है। अधिकारी और पुलिसकर्मी लगातार कांवड़ मार्गों पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।