सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत स्मैक तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद
उप्र के सहारनपुर जनपद के नकुड़ में पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। नकुड़ पुलिस, एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के नकुड़ में पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। नकुड़ पुलिस, एंटी नारकोटिक्स सेल, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये, 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी, अर्शलान उर्फ गुड्डू और हर्षित के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच शुरू कर दी है।



