हाथरस: चतुर्थ श्रेणी रेलवे कर्मचारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
उप्र के हाथरस जनपद के रति का नगला रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी का 3 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्टेशन पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के रति का नगला रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी का 3 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्टेशन पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
दरअसल, फाटक के नीचे से निकलना युवक को महंगा पड़ गया। कर्मचारी ने युवक को पकड़कर छोड़ने के बदले रिश्वत मांगी। युवक ने कर्मचारी का 3 हजार रुपये लेते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो को लेकर रेलवे विभाग में हड़कंप मचा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है। अब देखना होगा कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन आरोपी कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है?



