फर्रुखाबाद डीएम ने दो लेखपालों को किया निलंबित, लिंक एक्सप्रेस वे की जमीन खरीद में नहीं ले रहे थे रूचि

उप्र के फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी अंकुर लाठर द्वारा दो लेखपालों को निलंबित किए जाने की खबर सामने आ रही है।

फर्रुखाबाद डीएम ने दो लेखपालों को किया निलंबित, लिंक एक्सप्रेस वे की जमीन खरीद में नहीं ले रहे थे रूचि
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी अंकुर लाठर द्वारा दो लेखपालों को निलंबित किए जाने की खबर सामने आ रही है। गंगा एक्सप्रेस वे के लिंक एक्सप्रेस वे की जमीन की खरीद में शिथिलता बरतने पर दो लेखपालों को निलंबित किया गया है।

बता दें कि नीमकरोरी लेखपाल प्रवीण दुबे व मदनपुर लेखपाल महेश्वर सिंह को डीएम ने निलंबित किया है। दोनों लेखपाल लिंक एक्सप्रेस वे की जमीन की खरीद में रुचि नहीं दिखा रहे थे। जिलाधिकारी ने तहसील जाकर समीक्षा की थी। मामला फर्रुखाबाद सदर तहसील का है।