बुलंदशहर: पति ने ससुराल में किया हंगामा,पत्नी ने परिजनों संग मिलकर पति के साथ जमकर की मारपीट
उप्र के बुलंदशहर जनपद में पति द्वारा ससुराल में हंगामा किए जाने पर पत्नी ने परिजनों संग मिलकर पति के साथ मारपीट जमकर की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में पति द्वारा ससुराल में हंगामा किए जाने पर पत्नी ने परिजनों संग मिलकर पति के साथ मारपीट जमकर की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के खटीक पाड़ा की है। पत्नी का आरोप पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पत्नी पिछले काफी समय से मायके में रह रही है।
इस बीच पति ने मायके पहुंचकर पहले पत्नी के साथ मारपीट की। उसके बाद ससुरालीजनों ने दामाद को सबक सिखा दिया। पत्नी ने पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर देकर लगाई कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाईं है। पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।



