प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 नवंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवर्षा, आठ स्थानो से निकलेगी भव्य महाकलश यात्रा

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा की धरती 17 नवंबर से भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर होने जा रही है। बेती राजभवन में आयोजित दिव्य एवं भव्य श्रीराम कथा से पहले 16 नवंबर को आठ अलग-अलग स्थानों से विशाल महा कलश यात्राएं निकाली जाएंगी।

प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 नवंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवर्षा, आठ स्थानो से निकलेगी भव्य महाकलश यात्रा
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ के विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा की धरती 17 नवंबर से भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर होने जा रही है। बेती राजभवन में आयोजित दिव्य एवं भव्य श्रीराम कथा से पहले 16 नवंबर को आठ अलग-अलग स्थानों से विशाल महा कलश यात्राएं निकाली जाएंगी।

यह कलश यात्रा करीब 200 गांवों और 50 नगर पंचायतों से होकर गुजरेगा। जगह-जगह सभी वर्गों के वरिष्ठजन कलश पूजन कर स्वागत करेंगे।

कालाकांकर, बाबागंज, कुंडा, बिहार ब्लॉक सहित आठ स्थानों से निकलने वाली यात्राएं शाम को बैती राजभवन पहुंचकर संपन्न होंगी। आयोजन की भव्यता को देखते हुए 200 सीसीटीवी कैमरों और भारी सुरक्षा बल की तैनाती की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन कुंडा को राममय बनाने के साथ श्रद्धा, एकता और सनातन संस्कृति का विराट संदेश देगा। 17 नवंबर से बेती राजभवन में श्रीराम कथा की अमृतवर्षा होगी।