सीतापुर: पैसे के लेनदेन में खूनी खेल, चौकी से चंद कदम दूर युवक पर बरसाईं गई गोलियां

उप्र के सीतापुर जनपद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

सीतापुर: पैसे के लेनदेन में खूनी खेल, चौकी से चंद कदम दूर युवक पर बरसाईं गई गोलियां
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नैपालापुर चौराहे का है, जहां नमरा हॉस्पिटल के बाहर मुईन नाम के युवक को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे पैसों का लेनदेन है।

हमले में मुईन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

वहीं, घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दे दिया घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।