प्रकाश सिंह ने संभाला कैम्पियरगंज तहसीलदार का कार्यभार 

बुधवार की देर शाम को कैम्पियरगंज तहसीलदार के पद पर प्रकाश सिंह ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया।

प्रकाश सिंह ने संभाला कैम्पियरगंज तहसीलदार का कार्यभार 
REPORTED BY - KAMLESH BHATT, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

गोरखपुर/जनमत। बुधवार की देर शाम को कैम्पियरगंज तहसीलदार के पद पर प्रकाश सिंह ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया। मालूम हो कि तहसील समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से महीने भर से अधिक समय से रिक्त तहसीलदार पद पर नियुक्ति की मांग किया था। जिसके बाद जिलाधिकारी ने प्रकाश सिंह को तत्काल तहसीलदार के पद पर कार्य भार ग्रहण करने का निर्देश दिया।
तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन की मंशा अनुसार वादकारियों एवं फरियादियों की समस्याओं को नियमानुसार प्राथमिकता से हल करते हुए न्याय संगत कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि हम बार बेंच के समन्वय को हर संभव मधुर रखते हुए कार्यों का संपादन करने का प्रयास किया जायेगा।