Tiktok पर हुआ प्रेम, चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग खाया जहर

Tiktok के जरिए पनपा प्रेम त्रासदी में बदल गया। चार बच्चों की मां रेशमा ने अपने प्रेमी आरिफ के साथ जहर खा लिया।

Tiktok पर हुआ प्रेम, चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग खाया जहर
REPORTED BY - RIZWAN KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बहराइच/जनमत न्यूज। जिले के थाना मटेरा क्षेत्र के एलासापुर अग्गैया गांव में Tiktok के जरिए पनपा प्रेम त्रासदी में बदल गया। चार बच्चों की मां रेशमा ने अपने प्रेमी आरिफ के साथ जहर खा लिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, कोविड के दौरान रेशमा की पहचान Tiktok पर जनपद कुशीनगर निवासी आरिफ से हुई थी। दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और रिश्ते प्रेम संबंध में बदल गए। 2023 में रेशमा कुवैत पहुंच गई, जहां वह करीब 10 माह तक आरिफ के साथ रही।

रेशमा का पति रियाज अहमद दिल्ली में रहकर काम करता है। बहराइच लौटने के बाद महिला ने आरिफ को अपने घर रिश्तेदार बताकर रखा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरिफ की हालत गंभीर बताई जा रही है।