रोज़लिन खान ने कैंसर सर्वाइव करने के बाद अपनाया असली नाम, कहा- "अब मैं रेहाना हूं"
हाल ही में अभिनेत्री रोज़लिन खान, जो कुछ समय से हिना खान के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में थीं, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं
Filmy News:हाल ही में अभिनेत्री रोज़लिन खान, जो कुछ समय से हिना खान के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में थीं, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं—इस बार एक बेहद निजी और सशक्त कारण से। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकीं रोज़लिन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया है कि वह अब अपने असली नाम "रेहाना" के साथ अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत कर रही हैं।
इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक इमोशनल पोस्ट में उन्होंने लिखा,
“जब भी मैं अस्पताल की बैंड बांधती हूं, वह मुझे याद दिलाती है कि मेरी ज़िंदगी की सभी परतें हट चुकी हैं। अब जो बचा है, वह मेरा असली स्वरूप है – रेहाना।”
उन्होंने आगे बताया कि 'रोज़लिन' वह नाम था जिससे वह स्टेज पर परफॉर्म करती थीं, लेकिन 'रेहाना' वह है जिसने कैंसर की पीड़ा को जिया है। उन्होंने लिखा कि अब वह किसी फेक पहचान के पीछे नहीं छिपना चाहतीं।
“कैंसर के बाद मैं सिर्फ ठीक नहीं हुई, मैं जागी भी हूं। अब मुझे सिर्फ सर्वाइव नहीं करना, बल्कि खुलकर जीना है। असली नाम अपनाना मेरे लिए घर लौटने जैसा है।”
गौरतलब है कि रोज़लिन खान 'धमाल चौकड़ी', 'सविता भाभी' और 'जी लेने दो एक पल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'सविता भाभी' के बाद उन्हें केवल बोल्ड किरदार ऑफर किए जा रहे थे, जिससे उनकी एकतरफा छवि बन गई थी। इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया था।
उनकी इमेज बोल्ड बन गई थी। लोग उन्हें छोटे कपड़ों वाले रोल ऑफर कर रहे थे। इस वजह से कुछ वक्त ब्रेक लेना पड़ा।

Janmat News 
