शाहजहांपुर: बीजेपी विधायक की फिसली जुबान, गलत बोल गईं स्वतंत्रता दिवस की तारीख
उप्र के शाहजहांपुर की बीजेपी विधायक सलोना कुशवाहा की जुबान ऐसी फिसली कि वह आज़ादी की तारीख ही गलत बोल गईं।
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर की बीजेपी विधायक सलोना कुशवाहा की जुबान ऐसी फिसली कि वह आज़ादी की तारीख ही गलत बोल गईं।
बीजेपी विधायक बोलीं कि हमारा देश 10 अगस्त को आजाद हुआ था। अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बीजेपी विधायक ने यह बयान दिया।
बीजेपी विधायक सलोना कुशवाहा के इस बयान के बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहीं हैं। बता दें कि सलोना कुशवाहा शाहजहांपुर की तिलहर विधान सभा से भाजपा की विधायक हैं।




