BPSC परीक्षा में प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप, UPPCS 2024 में भी हो चुकी हैं चयनित

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 70वीं परीक्षा में यूपी के प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने टॉप किया है। इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है। श्रद्धा पांडे के पिता ने घर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार  किया।

BPSC परीक्षा में प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप, UPPCS 2024 में भी हो चुकी हैं चयनित
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 70वीं परीक्षा में यूपी के प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने टॉप किया है। इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है। श्रद्धा पांडे के पिता ने घर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार  किया।

श्रद्धा पांडे पहले भी UPPCS 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर चयनित हो चुकी है। UPPCS का रिजल्ट 28 अप्रैल 2026 को जारी हुआ था, जिसमें रानीगंज की रहने वाली श्रद्धा पांडे ने 153 वीं रैंक हासिल किया था।

श्रद्धा पांडे के पिता संतोष पांडे अधिवक्ता हैं। श्रद्धा पांडे प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील के पचरास वार्ड की रहने वाली है। BPSC में टॉप कर श्रद्धा ने प्रतापगढ़ का मान बढ़ाया है। पिता संतोष पांडे के अनुसार बेटी श्रद्धा लगातार मेहनत कर रही थी।

वह 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई कर रही थी। श्रद्धा ने मनीष मेमोरियल स्कूल रानीगंज से दसवीं तक की पढ़ाई की है। संगम इंटरनेशनल स्कूल से इंटर की पढ़ाई की व स्वामी करपात्री जी महाराज राजकीय महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट किया।

परिवार की बात करें तो, श्रद्धा पांडे दो बहन और एक भाई हैं। बहनों में श्रद्धा सबसे बड़ी हैं। इनके पिता रानीगंज तहसील में अधिवक्ता के साथ-साथ किसान भी हैं।