बलरामपुर के सोहेलवा वन क्षेत्र में हिंसक जानवर के हमले में 87 भेड़ों की मौत, 14 घायल
उप्र के बलरामपुर जनपद के सोहेलवा वन क्षेत्र के गैसडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंसक जानवर के हमले में 87 भेड़ों की मौत हो गई एवं 14 भेड़े घायल हो गई।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के सोहेलवा वन क्षेत्र के गैसडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंसक जानवर के हमले में 87 भेड़ों की मौत हो गई एवं 14 भेड़े घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के आलाअधिकारियों ने वन विभाग की टीम को भेजा है।
टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। क्षेत्रीय विधायक ने सरकार से भेड़ पालक को दस दस लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है। बलरामपुर के सोहेलवा वन क्षेत्र के गैसडी निवासी कन्हैया पाल एवं उसके भाई विजय पाल ने भेड़े पाल रखी थी।
बीती रात भेड़ों के बाड़े में हिंसक जानवर घुस आया और उसने भेड़ों को मार दिया। सुबह जब भेड़ पालक बाड़े में गए तो देखा 87 भेड़े मरी पड़ी थी जबकि 14 भेड़े घायल थी। डाक्टरों की टीम को बुलाया गया है। वन विभाग और डाक्टरों की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राकेश कुमार यादव ने भेड़ पालकों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भेड़ पालक गरीब परिवार के है। भेड़ पालन ही इनकी जीविका है।
भेड़ पलकों को दस लाख रूपये सरकार मुआवजा दी जाय ताकि परिवार अपनी जीविका चला सके। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सोहेलवा वन क्षेत्र में वन जीव लगातार किसी न किसी को अपना निशाना बनाते रहते है।




