कुशीनगर: 45 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के कुशीनगर जनपद में 45 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कसया थाना क्षेत्र के बटेसरा गांव का है।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में 45 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कसया थाना क्षेत्र के बटेसरा गांव का है।
प्राप्त समाचार के अनुसार चाकू के ताबड़तोड़ वार से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह चार बजे महिला के घर में घुसकर हमला किया गया।
घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया है।


