कन्नौज में करेंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उप्र के कन्नौज जनपद में करेंट की चपेट में आने से मासूम की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में करेंट की चपेट में आने से मासूम की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घरेलू उपकरण में तार लगाने के वक्त हादसा हुआ। हादसे के बाद परिजन मासूम को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहाँ डाक्टरो ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
12 वर्ष का मृतक प्रशांत छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी का रहने वाला है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। परिजन मासूम के शव को बाईक से लेकर घर को रवाना हो गए।




