अलीगढ़ में STF और पुलिस की मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

प्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास मंगलवार देर रात अलीगढ़ पुलिस और STF आगरा यूनिट की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई।

अलीगढ़ में STF और पुलिस की मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो घायल
REPORTED BY - AJAY KUMAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अलीगढ़/जनमत न्यूज। टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास मंगलवार देर रात अलीगढ़ पुलिस और STF आगरा यूनिट की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों सहित कुल चार बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुस्तकीम नामक अपराधी शामिल है, जो अलीगढ़ से ₹25,000 और मथुरा से ₹25,000 के इनाम का वांछित अपराधी है। जबकि दूसरा बदमाश ₹50,000 का इनामी है। बाकी दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश ATM कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। ये गिरोह ATM स्वैप के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और आगे की जांच जारी है।
अलीगढ़ पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।