श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में होली पर्व की मची धूम

श्री कृष्ण की नगरी मथुरा बृज मंडल में होली पर्व की धूम मची हुई है। बरसाना और नंद गांव की लठ्ठमार होली के बाद आज भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान के प्रांगण में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया।

श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में होली पर्व की मची धूम

मथुरा/जनमत। श्री कृष्ण की नगरी मथुरा बृज मंडल में होली पर्व की धूम मची हुई है। बरसाना और नंद गांव की लठ्ठमार होली के बाद आज भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान के प्रांगण में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस होली महोत्सव में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के साथ-साथ होली रसिया गायन व होली गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे।

वहीं श्री कृष्ण जन्म स्थान पर हुई इस होली से संपूर्ण वातावरण होली के रंगों और होली की मस्ती में सराबोर हो गया। टेसू के रंग अबीर गुलाल से पूरा वातावरण होली के रंगों में डूबा नजर आ रहा है।

इसके बाद भव्य लठ्ठमार होली की अलौकिक छटा देखने को मिली। इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्म स्थान पर उमड़ा अपार जनसैलाब देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे समूचा बृज मंडल होली की मस्ती में सराबोर हो गया है। श्रद्धालु भी जन्म स्थान पर होली देखकर आनंदित महसूस कर रहे थे। 

REPORTED BY - JAHID

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR