SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से छेड़छाड़! डीह में सपा का थाने पर जोरदार प्रदर्शन
रायबरेली (जनमत) :- यूपी के रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र के डीह में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। मतदाता सूची में नामों पर आपत्ति लगाने और नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया है। सपा के पूर्व प्रत्याशी चौधरी सुरेश कुमार निर्मल, विधानसभा प्रभारी पुत्तन सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श यादव, जितेंद्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता डीह थाना पहुंचे और थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज को ज्ञापन सौंपा।
वहीँ नेताओं का आरोप है कि साजिश के तहत चुनिंदा मतदाताओं के नाम काटकर चुनावी संतुलन बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले में तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को सड़क से लेकर जिला स्तर तक तेज किया जाएगा। पार्टी ने मताधिकार से वंचित किए गए मतदाताओं को न्याय दिलाने की मांग की है।
वहीं, थाना प्रभारी ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। डीह में बढ़ते सियासी तनाव के बीच अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Janmat News 
