आज का 21 नवंबर 2026 राशिफल: मंगल-गुरु और सूर्य के राशि परिवर्तन से बन रहे खास योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 November 2026: जानिए शनिवार को मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल। करियर, कारोबार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का 21 नवंबर 2026 राशिफल: मंगल-गुरु और सूर्य के राशि परिवर्तन से बन रहे खास योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 21 November 2026: आज शनिवार, 21 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण ग्रहों के योग लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए धन और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कैसा रहेगा?

आज के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र कन्या राशि और बुध तुला राशि में स्थित हैं। शुक्र और बुध के बीच गृह परिवर्तन योग बन रहा है। वहीं सूर्य वृश्चिक राशि में हैं और सूर्य-मंगल के बीच भी गृह परिवर्तन योग की स्थिति बन रही है। ज्योतिष के अनुसार ये दोनों योग शुभ परिणाम देने वाले माने जा रहे हैं।

दूसरी ओर राहु कुंभ राशि में और शनि-चंद्रमा मीन राशि में स्थित हैं। मीन राशि में शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बना हुआ है। चंद्रमा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हैं, जो शनि का नक्षत्र माना जाता है। इस ग्रह स्थिति के कारण मानसिक तनाव, स्वास्थ्य और व्यवहार संबंधी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। पार्टनरशिप में विवाद या परेशानी के संकेत हैं। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। कारोबार की गति सामान्य बनी रहेगी।

उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें और उन्हें नीली वस्तु अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं, हालांकि इसके लिए आपको मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

उपाय: अपने पास कोई नीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में असमंजस की स्थिति रहेगी, लेकिन अंततः जीत आपकी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है। हालांकि सीने से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

उपाय: मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज अपने मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी बात से मन आहत हो सकता है। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार की स्थिति लगभग ठीक बनी रहेगी। किसी भी विवाद में सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें।

उपाय: अपने पास लाल रंग की कोई वस्तु रखना शुभ होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और चोट-चपेट लगने की आशंका है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। प्रेम और संतान का सहयोग मिलता रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। धैर्य और सतर्कता से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है।

उपाय: किसी जरूरतमंद को नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में आज मुलाकात के योग बन सकते हैं, लेकिन रिश्तों में पहले जैसी मधुरता बनाए रखने के लिए प्रयास करना होगा। छोटी-छोटी बातों पर खटास आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। पेट या उदर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विरोधियों पर भारी पड़ने वाला हो सकता है। शत्रु आपको परेशान करने और काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंततः जीत आपकी हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, जबकि व्यापार के लिए दिन बेहद अच्छा है।

उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी भावनाओं और विचारों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नकारात्मक सोच मन को परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में कहासुनी या विवाद के संकेत हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। हालांकि व्यापार की स्थिति सामान्य और अनुकूल बनी रहेगी। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

उपाय: अपने पास पीले रंग की कोई वस्तु रखना शुभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के घरेलू सुख में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में कलह या तनाव की स्थिति बन सकती है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल नहीं दिख रहा है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन मजबूत रहने वाला है। कारोबार में स्थिरता आएगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है।

उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। परिवार में वृद्धि और कुटुंब से जुड़े मामलों में सकारात्मकता आ सकती है। हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, अन्यथा परिवार में विवाद हो सकता है। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। अचानक मिले धन को खर्च करने के बजाय बचत पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा।

उपाय: अपने पास हरे रंग की कोई वस्तु रखना शुभ होगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परेशानियां आ सकती हैं। कारोबार में भी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें और धैर्य बनाए रखें।

उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।