चंदौली में चोरों का आतंक, गांव में दहशत; लाखों की चोरी से मचा हड़कंप

उप्र के चंदौली जनपद में चोरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। घटना जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ओनावल गांव की है, जहां लाखों की चोरी से हड़कंप मचा है।

चंदौली में चोरों का आतंक, गांव में दहशत; लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट 

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में चोरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। घटना जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ओनावल गांव की है, जहां लाखों की चोरी से हड़कंप मचा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दो बजे गांव के विकास यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से 70 हजार रुपये नकदी और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरों ने पार दिए।

चोर सोने की सिकड़ी, अंगूठी समेत विकास यादव की पत्नी के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरों ने विकास यादव की मां और पत्नी के बक्सों को भी घर से उठाकर धान के खेत में फेंक दिया।

बक्सों में रखा सामान खंगालकर कीमती वस्तुओं पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस से जल्द खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।