जालौन: हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में घायल; खून से सना हथौड़ा व अन्य सामग्री बरामद

उप्र की जालौन जनपद कोतवाली के कुसमरा निवासी राजेश कुमार सलोनिया की हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनमें पुलिस टीम ने वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है।

जालौन: हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में घायल; खून से सना हथौड़ा व अन्य सामग्री बरामद
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट 

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र की जालौन जनपद कोतवाली के कुसमरा निवासी राजेश कुमार सलोनिया की हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनमें पुलिस टीम ने वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है। मुख्य अभियुक्त निखिल और संदीप सहित कुल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उनके कब्जे से खून से सना हथौड़ा, रक्तरंजित कपड़े, एक अवैध असलहा, जिंदा/खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद से आरोपियों की तलाश में कोतवाली जालौन पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुठभेड़ के दौरान दो वांछित अभियुक्त निखिल पुत्र राजकुमार एवं संदीप पुत्र कन्हैया लाल घायल हुए,  जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा गया।

इसके बाद मुख्य अभियुक्त सहित तीसरे आरोपी राजकुमार पुत्र जियालाल  को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बरामद हथौड़ा, कपड़े, असलहा, कारतूस और मोटरसाइकिल को घटना से जोड़ने के लिए फोरेंसिक जांच व विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्याकांड में शामिल अन्य संबंधों, हथियारों के स्रोत और वारदात के पीछे की वजह की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत बैठाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पुलिस की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।