विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, 14 साल के शानदार सफर का हुआ अंत
CRICKET NEWS:भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
SPORTS NEWS: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब विराट ने भी अपने संन्यास की पुष्टि कर दी है। कोहली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में विराट ने लिखा, "14 साल पहले जब मैंने पहली बार टेस्ट कैप पहनी थी, तब नहीं सोचा था कि ये सफर मुझे इतना कुछ सिखाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे न केवल एक बेहतर खिलाड़ी बनाया, बल्कि एक बेहतर इंसान भी। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए हमेशा एक गर्व की बात रही है – यह मेहनत, धैर्य और आत्मनियंत्रण की मिसाल है।"
विराट का टेस्ट कैप नंबर 269 था, जिसे उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में ‘269 साइनिंग ऑफ’ लिखकर याद किया। अब वे इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं होंगे।
कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी 2025 को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेला। अपने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में विराट ने 9230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े, जिसमें 7 दोहरे शतक भी शामिल हैं। उनका औसत 46.85 और स्ट्राइक रेट 55.58 रहा। विराट 13 बार नॉट आउट रहे और उन्होंने 1027 चौके और 30 छक्के लगाए।
विराट कोहली के इस ऐलान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।

Janmat News 
