बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसे में 4 की मौत, पुलिस अधीक्षक ने बताया हादसे का कारण

स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसे में 4 की मौत, पुलिस अधीक्षक ने बताया हादसे का कारण
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट —

बांदा / जनमत न्यूज। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई थी कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डीसीएम और स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

बताया गया कि स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल थीं। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल का बेहतर इलाज कराया जा रहा है।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से डीसीएम में जा टकराया, जिससे यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।