कानपुर देहात में सामने आई लोगों की संवेदनहीनता, डूबता रहा युवक; वीडियो बनाती रही पब्लिक
उप्र के कानपुर देहात जनपद में युवक का यमुना नदी में नहाते समय डूबने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डूबते समय का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में युवक का यमुना नदी में नहाते समय डूबने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डूबते समय का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा है। बता दें कि मुक्ता देवी मंदिर के पास नहाने के दौरान युवक डूबा था। युवक पत्नी के साथ यमुना में नहाने गया था।
युवक को बचाने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही और युवक पानी में फड़फड़ाता रहा लेकिन पास में मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया।
लोगों की ऐसी संवेदनहीनता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डूबने से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। मामलामूसानगर थाना क्षेत्र के मुक्ता देवी मंदिर घाट का है।

Janmat News 
