‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज, इश्क में डूबे मृणाल-सिद्धांत; 'ओ रोमियो' से होगी टक्कर!
मृणाल ठाकुर बड़े पर्दे पर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इश्क फरमाने के लिए एकदम तैयार हैं। मृणाल की आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' है, जिस का टीजर रिलीज हो गया है।
मुंबई/जनमत न्यूज़। मृणाल ठाकुर बड़े पर्दे पर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इश्क फरमाने के लिए एकदम तैयार हैं। मृणाल की आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' है, जिसका टीजर रिलीज हो गया है।
कुछ समय से मृणाल ठाकुर चर्चा में हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह अपनी एक आगामी फिल्म पर काम कर रही हैं जिसकी झलक जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब मृणाल की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का टीजर जारी हो गया है।
दो दीवाने सहर में मूवी का टीजर आउट
आज 19 जनवरी को मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का टीजर जारी किया गया जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दिए। टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "क्योंकि हर इश्क परफेक्ट नहीं होता है, पर काफी होता है। इस शहर की एक इम्परफेक्टली परफेक्ट लव स्टोरी के गवाह बनें।"
क्या है फिल्म की कहानी?
1 मिनट 4 सेकंड के टीजर में मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री लाजवाब थी। फिल्म की कहानी मॉडर्न रोमांस के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। यह दो ऐसे लोगों की कहानी है जो भले ही परफेक्ट न हों, लेकिन उनका प्यार परफेक्ट है। यह एक मिनट का टीजर इश्क से भरा हुआ है। पहली बार साथ नजर आ रहे मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी भी देखने लायक है।
‘दो दीवाने सहर में’ की रिलीज डेट
'दो दीवाने सहर में' प्यार के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर शाहिद कपूर की ओ रोमियो और शनाया कपूर की 'तू या मैं' से होगी जो मृणाल-सिद्धांत की फिल्म से पहले 13 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म को संजय लीला भसाली ने निर्माण किया है, जबकि निर्देशन रवि उद्यावर कर रहे हैं।

Janmat News 
