क्यों रखी गई थी धर्मेंद्र की दो अलग प्रेयर मीटिंग? हेमा मालिनी बोलीं- 'ये हमारा पर्सनल मामला'

24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड ने अपने दिग्गज सितारे धर्मेंद्र को खो दिया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी प्रेयर मीटिंग रखी गई।

क्यों रखी गई थी धर्मेंद्र की दो अलग प्रेयर मीटिंग? हेमा मालिनी बोलीं- 'ये हमारा पर्सनल मामला'
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड ने अपने दिग्गज सितारे धर्मेंद्र को खो दिया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी प्रेयर मीटिंग रखी गई। सोशल मीडिया यूजर्स को ताज्जुब तब हुआ, जब धर्मेंद्र की 3 अलग-अलग प्रेयर मीटिंग आयोजित की गई।

पहली प्रेयर मीट देओल परिवार ने रखी, जिसमें हेमा मालिनी और उनकी बेटियां एशा और आहना गायब रहीं। हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को धर्मेंद्र के लिए रखी गई प्रेयर मीट में न देखकर फैंस के मन में दोनों परिवारों के रिश्तों के लेकर कई सवाल उठे।

वहीं दूसरी तरफ, हेमा मालिनी ने दो अलग प्रेयर मीट का आयोजन किया, जिसमें देओल परिवार नहीं शामिल हुआ। धर्मेंद्र के लिए इतनी अलग-अलग प्रेयर मीट क्यों रखी गई, इस पर अब हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है।

देओल परिवार से अनबन पर तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी ने हाल ही में एक खास बातचीत में देओल परिवार के साथ अनबन की खबरों पर कहा, "ये हमारे घर का पर्सनल मामला है, हम लोगों ने एक-दूसरे से बातचीत की थी।

मैंने एक प्रेयर मीट घर पर (मुंबई) में इसलिए रखी थी, क्योंकि हमारे लोग अलग-अलग है। दूसरी मैंने दिल्ली में इसलिए रखी थी, क्योंकि मैं राजनीति में हूं और ये मेरे लिए बहुत जरूरी था कि मैं वहां पर उस फील्ड के फ्रेंड्स के लिए भी प्रेयर मीट रखूं।"

अस्पताल में साथ था धर्मेंद्र का पूरा परिवार

बता दें कि 24 नवंबर को निधन से पहले धर्मेंद्र की हालत बिगड़ने पर जब 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तो उस मुश्किल घड़ी में सनी देओल, बॉबी देओल के अलावा हेमा मालिनी भी अपने पति संग मौजूद थीं। जब अस्पताल से धर्मेंद्र को उनके घर पर लाया गया, उस दौरान भी हेमा मालिनी उनके साथ ही थीं।