बुलंदशहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे की 1100 गोलियों के साथ एक युवक गिरफ्तार

उप्र के बुलंदशहर जनपद की अहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने नशे की 1100 गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

बुलंदशहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे की 1100 गोलियों के साथ एक युवक गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट  

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद की अहमदगढ़ थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने नशे की 1100 गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार अहमदगढ़ थाना पुलिस में खुसरूपुर चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान नशे के सौदागर युवक को 1100 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। युवक क्षेत्र में लगातार लोगों को नशे की लत लगा रहा था।

जानकारी के मुताबिक युवक पहले भी अवैध शस्त्र रखने के मामलो में जेल जा चुका है। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने नशे के सौदागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।