IPL से पहले अश्विन की CSK को सलाह, बोले- इस खिलाड़ी के इस फॉर्म का फायदा उठाओ
डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान की फॉर्म दमदार है। पहले रणजी ट्रॉफी, फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का बल्ला आग उगल रहा है।
चेन्नई/जनमत न्यूज़। डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान की फॉर्म दमदार है। पहले रणजी ट्रॉफी, फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का बल्ला आग उगल रहा है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके को एक बड़ी सलाह दी है कि आईपीएल 2026 में सरफराज को रेगुलर मौके मिलने चाहिए।
अश्विन का ये बयान तब आया, जब 75 गेंदों में गोवा के खिलाफ मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में सरफराज खान ने 157 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे।
अश्विन ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 100(47), 52(40), 64(25), 73(22)। वह फॉर्म विजय हजारे में भी आसानी से बदल गया, जिसमें 55(49) के स्कोर के बाद आज 14 छक्कों के साथ 157(75) की जबरदस्त पारी खेली।
यह खास तौर पर प्रभावशाली है कि वह बीच के ओवरों में अपने स्वीप और स्लॉग स्वीप से स्पिन को कैसे फिनिश करता है। 'वह दरवाजा खटखटा नहीं रहा है, वह उसे तोड़ रहा है।
CSK को उसे प्लेइंग XI में शामिल करके उसके शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाना चाहिए, है ना? इस सीजन में पीली जर्सी वाले खिलाड़ियों के लिए बल्ले से बहुत कुछ करने की असली समस्या है! IPL 2026 का बेसब्री से इंतजार है।"
100*(47), 52(40), 64(25), 73(22) in the SMAT.
That form’s transitioned seamlessly into the Hazare with scores of 55(49) followed by a blistering 157(75) today with 14 sixes. It's particularly impressive how he murders spin in the middle overs with his sweeps and slog sweeps.… pic.twitter.com/MfBWAD6QH8 — Ashwin ???????? (@ashwinravi99) December 31, 2025
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके सरफराज खान ने महज 56 गेंदों में शतक ठोका था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज खान ने 7 मैचों में 203 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए थे। उनका औसत 65 से ज्यादा का था।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई बड़ी-बड़ी पारियां इस बल्लेबाज ने खेलीं, जिन्हें आर अश्विन बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। यही वजह है कि उन्होंने सरफराज खान की तरफदारी की है और सीएसके को कहा है कि उन्हें मौका दीजिए।
सरफराज खान को आखिरी राउंड की बोली में सीएसके ने 75 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। शुरुआत में वे अनसोल्ड रहे थे, लेकिन आखिर में CSK ने इस बल्लेबाज को खरीद लिया। वे पहले भी कई टीमों के लिए आईपीएल खेले हैं। इनमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है।

Janmat News 
