आसिफ ने परिवार को चाकू से मार देने की धमकी देकर नाबालिक हिंदू लड़की का वीडियो किया वायरल, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
टप्पल में रहने वाली एक नाबालिक हिंदू लड़की ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक आसिफ ने उसके साथ जबरन संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अलीगढ़/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के थाना टप्पल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के कस्बा टप्पल में रहने वाली एक नाबालिक हिंदू लड़की ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक आसिफ ने उसके साथ जबरन संबंध बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यही नहीं, आरोपी युवक ने पीड़िता के परिवार वालों को धमकी दी कि यदि उसने विरोध किया तो उन्हें चाकू और तलवारों से मार डाला जाएगा।
पीड़िता का कहना है कि युवक आसिफ उस पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। साथ ही, उसने लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर गलत कार्य करने की भी कोशिश की। इस घटना से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक ने “सेरेमनी” नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका वीडियो वायरल किया। इसके बाद लड़की और उसके परिवार ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी आसिफ और उसके सहयोगियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 352, 77, 79, 67 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
इस मामले पर क्षेत्राधिकारी खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीडियो वायरल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से समाज में तनाव और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।


