संभल पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले- अखिलेश यादव में साहस है तो वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा करें
उप्र के संभल जनपद पहुंचे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंघल के घर गए।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद पहुंचे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंघल के घर गए। राजेश सिंघल ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को भगवान श्री कल्कि का चित्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
इसी दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चुनाव और वोटर लिस्ट को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब ऐसा हुआ था, तब दिल्ली के करीब 32 हजार मुस्लिम वोटर ऐसे थे, जो यहां और दिल्ली, दोनों जगह वोटर लिस्ट में दर्ज थे।
विधायक ने कहा कि वोटर लिस्ट को शुद्ध करने और उसमें सुधार का काम चल रहा है। इसको लेकर कांग्रेस और दूसरे दलों के लोग बेवजह बातें करते रहते हैं, नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होते हैं। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो उसके लिए चुनाव आयोग है। अगर कोई किसी मामले को लेकर कोर्ट जाता है तो कोर्ट उस पर निर्देश देता है।
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। गुर्जर ने कहा कि उन पर राहु की दशा चल रही है। उन्होंने कहा कि “रामद्रोही तनिक मम भावा ” और भोलेनाथ सर्वनाश करने वाले, भस्म करने वाले हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं हनुमान जी का फोटो लगा रखा है और उसे आशीर्वाद के रूप में दिखाया जा रहा है, जबकि कारसेवकों पर गोली चलवाई गई।
नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि साधु-संतों का कत्ल करके उन्हें सरयू में डाल दिया गया। यह भी कहा जाता है कि बाबरी मस्जिद कयामत तक रखी जाएगी। विधायक ने सवाल किया कि क्या हिंदू भगवान इन्हें आशीर्वाद देंगे, उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का फोटो लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में उनका स्वागत करेंगे, लेकिन उनसे यह भी कहेंगे कि जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि है, भगवान श्रीकृष्ण उनके पूर्वज हैं और वह यदुवंशी हैं। अगर उनमें साहस है तो वे वहां कारसेवा करें। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर होना चाहिए।
नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि वहां कट्टरपंथी लोगों ने हमारी बेटियों के साथ दुराचार किया और उनकी हत्या करके मस्जिद बनाई। उन्होंने कहा कि हम लोग पहले ही कह चुके हैं कि अखिलेश यादव बयान दे रहे हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा। जो अपनी धर्मपत्नी के लिए नहीं बोल सकते, वे राम के लिए क्या बोलेंगे और बेटियों के लिए क्या बोलेंगे। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में उनका सुपड़ा साफ कर देगी।
विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि उन्होंने कभी विवादित बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई गाय काटेगा और बेटियों के साथ दुराचार करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं का देश है और यहां रहने वाले मुस्लिम भी इसी देश के नागरिक हैं, लेकिन कायदे में रहना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन जाग चुका है। उन्होंने मुस्लिम आबादी बढ़ने को लेकर भी बयान दिया और कहा कि बहन-बेटियों के साथ हलाला जैसी प्रथाएं हिंदुस्तान में नहीं चलेंगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुस्लिम बेटियां भी मोदी जी की पूजा करेंगी। उन्होंने दोहराया कि उनका कोई विवादित बयान देने का उद्देश्य नहीं है। इसके बाद उन्होंने संभल के सांसद जियाउर रहमान बर्क के परिवार पर भी निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि 1978 के दंगे में सांसद के पिता और दादा की भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आजम खान का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह आजम खान जेल में सड़ रहे हैं, उसी तरह इस मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए



