कन्नौज: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, 2 माह पहले आया था जेल से बाहर; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ ब्राह्मण नगला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत होने की खबर सामने आ आ रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव के बरमदेव के चबूतरे पर अधेड़ का शव पड़ा मिला।

कन्नौज: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, 2 माह पहले आया था जेल से बाहर; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। ​उप्र के कन्नौज जनपद के छिबरामऊ ब्राह्मण नगला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत होने की खबर सामने आ आ रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव के बरमदेव के चबूतरे पर अधेड़ का शव पड़ा मिला।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजकिशोर दुबे पुत्र सुरजन लाल, निवासी खोजीपुर के रूप में हुई है। उसकी जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुआ जबकि तमंचा गायब है। राजकिशोर दुबे 2 माह पहले जेल से बाहर आया था।

वह हत्या के प्रयास (307) मामले का आरोपी था और बहन के घर रह रहा था। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए, पुलिस जांच में जुटी है। पूरा मामला कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र के ब्राह्मण नगला खोजीपुर गांव का है।