मिर्जापुर: राम मंदिर दान घोटाले की जांच की मांग, शहर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उप्र के मिर्जापुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावा और घोटाले के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

मिर्जापुर: राम मंदिर दान घोटाले की जांच की मांग, शहर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावा और घोटाले के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर आए चंदे और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर कई सवाल उठे हैं। उन्होंने सरकार से पूरे प्रकरण की जांच कराने और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मंदिर निर्माण और दान राशि से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी जनता के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और कहा कोचिंग सेन्टर आग लगने से मरने वाले बच्चो के परिवारो के सरकार 50 लाख प्रति छात्र को मुवावजा दे।