औरैया: नगर पालिका की 49 दुकानों की नीलामी शुरू, अध्यक्ष ने प्रक्रिया को बताया पारदर्शी

उप्र के औरैया जनपद में विवाद की अफवाहों के बीच नगर पालिका ने करोड़ों की लागत से बनी दुकानों की नीलामी कराई है। कखौतू रोड पर नगर पालिका द्वारा निर्मित 49 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई।

औरैया: नगर पालिका की 49 दुकानों की नीलामी शुरू, अध्यक्ष ने प्रक्रिया को बताया पारदर्शी
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में विवाद की अफवाहों के बीच नगर पालिका ने करोड़ों की लागत से बनी दुकानों की नीलामी कराई है। कखौतू रोड पर नगर पालिका द्वारा निर्मित 49 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई।

एसडीएम, नगर पालिका ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता की मौजूदगी में 27 दुकानों की नीलामी सफलतापूर्वक पूरी हुई। जबकि अभी 22 दुकानों की नीलामी शेष है।

NOC को लेकर फैली अफवाहों पर चेयरमैन ने सफाई देते हुए कहा कि निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हैं और सभी निवेशको का पैसा सुरक्षित रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है।