हाथरस में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दो वीडियो वायरल, RPF ने लिया संज्ञान; शुरू की जांच

उप्र के हाथरस जनपद के रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा हाथरस के बाद अब मुरसान में भी युवती का वीडियो सामने आया है।

हाथरस में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दो वीडियो वायरल, RPF ने लिया संज्ञान; शुरू की जांच
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा हाथरस के बाद अब मुरसान में भी युवती का वीडियो सामने आया है।

वीडियो मुरसान कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है। एक वीडियो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास का भी वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर गाना जोड़कर वीडियो शेयर किए गए हैं। बता दें कि रेलवे ट्रैक पर रील बनाना बेहद खतरनाक होता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

मामले का संज्ञान लेते हुए Railway Protection Force (RPF) ने कहा युवती की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा मुरसान का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है।