अयोध्या: रामलला के भोग प्रसाद लगाने वाले व्यंजनों व भण्डारियों की होंगी फ़ूड्स सेफ्टी जाँच
अयोध्या में रामलला के भोग प्रसाद लगाने वाले व्यंजनों व भण्डारियों की फ़ूड्स सेफ्टी जाँच होंगी। रामलला के भोग प्रसाद की फूड सेफ्टी जांच होगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने दी है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या में रामलला के भोग प्रसाद लगाने वाले व्यंजनों व भण्डारियों की फ़ूड्स सेफ्टी जाँच होंगी। रामलला के भोग प्रसाद की फूड सेफ्टी जांच होगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने दी है।
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया राम मंदिर ट्रस्ट ने जांच के लिए स्वीकृति दे दी है। महासचिव चंपत राय की सहमति से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट शुद्धता सर्टिफिकेट देगा।
सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह ने बताया फरवरी माह में दिल्ली से विशेष टीम आएगी और भोग प्रसाद में इस्तेमाल सामग्री की जांच करेगी। इसके अलावा भोग प्रसाद बनाने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया जाएगा। स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि भंडारियों यानी रसोइयों की भी हेल्थ जांच होगी। स्किन डिजीज और टीबी की जांच के बाद सर्टिफिकेट मिलेगा।

Janmat News 
