मुजफ्फरनगर: जनसुनवाई में डीएम उमेश मिश्रा ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को समय पर न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


