प्रतापगढ़: अधिवक्ता के दरवाजे पर रास्ते के चिन्हांकन को लेकर वकीलों में आक्रोश, प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज तहसील से अधिवक्ता के दरवाजे के सामने जबरिया रास्ते के चिन्हांकन को लेकर गुरूवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप उठा।

प्रतापगढ़: अधिवक्ता के दरवाजे पर रास्ते के चिन्हांकन को लेकर वकीलों में आक्रोश, प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज तहसील से अधिवक्ता के दरवाजे के सामने जबरिया रास्ते के चिन्हांकन को लेकर गुरूवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप उठा। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम चैम्बर में पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध जताया।

मामला रामपुर बावली क्षेत्र के एक अधिवक्ता से जुड़ा है, जो तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से उसके दरवाजे पर आबादी की भूमि पर जबरन रास्ता बनवाने के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में चिन्हांकन कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचन्द्र तिवारी व महामंत्री शिवरंजन यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसडीएम चैम्बर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश समेत कुछ अधिवक्ताओं की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई।

गुस्साए वकीलों ने चैम्बर से लेकर पोर्टिको तक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।मामले को बढ़ता देख एसडीएम वाचस्पति सिंह ने नाराज वकीलों को समझाया और खुद मौके पर चलकर निरीक्षण करने व समुचित समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।