अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बड़ी राहत, विस्थापित पीड़ितों को मिला करीब 93 लाख का मुआवजा
उप्र के अयोध्या जनपद के नाका स्थित 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चौड़ीकरण की जद में आने के बाद विस्थापित हुए पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के नाका स्थित 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चौड़ीकरण की जद में आने के बाद विस्थापित हुए पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
कलेक्ट्रेट सभागार में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और जिला प्रशासन की मौजूदगी में प्रभावित लोगों के साथ बैठक हुई।
प्रशासन के मुताबिक, प्रभावित लोगों को कुल करीब 93 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। मुआवजा मिलने के बाद पीड़ितों ने संतोष जताते हुए प्रशासन के फैसले पर सहमति व्यक्त की।
नगर निगम की ओर से इन दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन विकसित कर दुकानें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इससे प्रभावित दुकानदार दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी कम होगा।
मुआवजा वितरण और दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था के ऐलान के बाद 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की ओर से बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही इस मुद्दे को लेकर चल रही विपक्ष की सियासत पर भी अब विराम लगता नजर आ रहा है।



