बरेली के रामायण वाटिका में प्रवेश बंद, फिर भी अंदर घुसकर बना ली रील; BDA पर उठे सवाल

खबर यूपी के बरेली जनपद से है जहां के रामायण वाटिका में प्रवेश बंद है फिर भी अंदर घुसकर समुदाय विशेष के युवक ने रील बना ली।

बरेली के रामायण वाटिका में प्रवेश बंद, फिर भी अंदर घुसकर बना ली रील; BDA पर उठे सवाल
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के बरेली जनपद से है जहां के रामायण वाटिका में प्रवेश बंद है फिर भी अंदर घुसकर समुदाय विशेष के युवक ने रील बना ली। पूरा मामला बरेली विकास प्राधिकरण BDA की रामायण वाटिका का है जहां आम लोगों का प्रवेश बंद है।

इसके बावजूद ग्राम पंचायत बलीपुर निवासी एक युवक यूसुफ द्वारा अपने साथी के साथ परिसर के अंदर जबरन घुस  कर रील बनाए जाने और बैकग्राउंड में सबसे ऊंचा नबी का झंडाम्यूजिक लगाए जाने का वायरल वीडियो सामने आया है।

बता दें कि रामायण वाटिका का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना है।

सबसे बड़ा सवाल?

जब प्रवेश बंद था तो युवक अंदर कैसे पहुंचा?

क्या किसी ने अनुमति दी?

सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई?

या प्रतिबंधित परिसर में अनधिकृत  रूप से  किसी  ने षड्यंत्र वश प्रवेश कराया?

गौरतलब  हो  बरेली की रामायण वाटिका का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना अभी  तक प्रस्तावित है। फिलहाल इस गंभीर मामले ने जिला प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।