अयोध्या: एयरपोर्ट से सटे मोहल्ले के निकासी रास्ते को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या जनपद के एयरपोर्ट से सटे कुट्टिया कुशमाहा मोहल्ले में निकासी रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के एयरपोर्ट से सटे कुट्टिया कुशमाहा मोहल्ले में निकासी रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है। मामला नगर निगम अयोध्या के झलकारी बाई वार्ड के कुट्टिया कुशवाहा मोहल्ले की है, जो एयरपोर्ट से सटा हुआ है।
मोहल्ले की निकासी बाउंड्री वॉल के दक्षिण से है, जिससे लोग आते जाते हैं। मोहल्ले वासियों को पता चला है कि उक्त रास्ते को बदल दिया गया है।
जिसके बाद नगर निगम अयोध्या की पार्षद श्रीमती गीता के नेतृत्व में रामलाल वर्मा, जुग्गीलाल, जितेंद्र गुप्ता, दुखी कोरी, गबड़ू गुप्ता, ननकू, धर्मेंद्र यादव, रामचंद्र, राम सुरेश, गिरधारी यादव, अर्जुन यादव, रविंद्र कुमार सहित दर्जनों मोहल्ले वासी गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर से मिलकर ज्ञापन सौंपा हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी प्रदान किया है।

Janmat News 
