बहराइच: रुपईडीहा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिला तस्कर से अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

उप्र के बहराइच जनपद के रुपईडीहा में तस्कर से अवैध वसूली के आरोप में राम जी सोनी नामक कथित पत्रकार को रुपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

बहराइच: रुपईडीहा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिला तस्कर से अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के रुपईडीहा में तस्कर से अवैध वसूली के आरोप में राम जी सोनी नामक कथित पत्रकार को रुपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। बता दें कि हाल ही में रुपईडीहा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला तस्कर शकीला बीबी को 116 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के दौरान पत्रकारों के सवाल पर महिला ने पत्रकार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद रुपईडीहा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जांच में संलिप्तता मिलने पर राम जी सोनी को जेल भेज दिया है।