संभल: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला, थाने के बाहर से ले गए मायके वाले
उप्र के संभल जनपद में प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला को मायके वालों द्वारा थाने के बाहर से खींचकर ले जाने की खबर सामने आ रही है।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में प्रेम-प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला को मायके वालों द्वारा थाने के बाहर से खींचकर ले जाने की खबर सामने आ रही है।
मामला जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार रात में महिला ने प्रेमी को घर बुलाया। सुबह जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों को पकड़कर पीटा।
महिला के पति के दिल्ली में मजदूरी करने जाने के दौरान युवक से महिला की फोन पर बातचीत होती थी। महिला प्रेमी को छुड़ाने थाने पहुंची और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
मायके वाले पर महिला को थाने के बाहर से जबरन खींचकर ले जाने का आरोप है। महिला को खींचकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने अभी कोई कार्यवाई नहीं की है।




