सिकंदराबाद में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

कांग्रेस नेत्री एवं स्याना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं पूनम पंडित पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

सिकंदराबाद में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में कांग्रेस नेत्री एवं स्याना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं पूनम पंडित पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से हमला किया। पूनम पंडित ने साहस दिखाते हुए हमलावरों का मुकाबला किया, जिससे उनकी जान बच सकी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।

घटना के बाद कांग्रेस नेत्री ने सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।