फतेहपुर: विवाहित महिला की हत्या, पडोसी युवक ने चाकू से किए कई वार; मौके पर ही मौत

उप्र के फतेहपुर जनपद में महिला की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। पड़ोस के युवक ने धारदार हथियार से महिला पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मचा है।

फतेहपुर: विवाहित महिला की हत्या, पडोसी युवक ने चाकू से किए कई वार; मौके पर ही मौत
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में महिला की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। पड़ोस के युवक ने धारदार हथियार से महिला पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मचा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरवा गांव में एक विवाहित महिला की हत्या हो गई है। पड़ोस के युवक ने धारदार हथियार (चाकू) से उस पर कई वार किए जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक महिला की जान-पहचान वाला था।

महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुट गई है।