बरेली: 10 साल का प्यार पहुंचा मुकाम पर; शाहजहां बनी प्रतीक्षा, पवन संग लिए सात फेरे

उप्र के बरेली जनपद में 10 साल का प्यार उस समय मुकाम पर पहुंच गया जहां शाहजहां बनी प्रतीक्षा ने अगस्त्य मुनि आश्रम में पवन संग सात फेरे लिए। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में 10 साल पुराने प्रेम संबंध को विवाह का नाम मिला।

बरेली: 10 साल का प्यार पहुंचा मुकाम पर; शाहजहां बनी प्रतीक्षा, पवन संग लिए सात फेरे
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में 10 साल का प्यार उस समय मुकाम पर पहुंच गया जहां शाहजहां बनी प्रतीक्षा ने अगस्त्य मुनि आश्रम में पवन संग सात फेरे लिए। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में 10 साल पुराने प्रेम संबंध को विवाह का नाम मिला।

शाहजहां बनी प्रतीक्षा और पवन ने वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया। विवाह के दौरान दोनों परिवारों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में रस्में  संपन्न हुई।