डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कॉमन योग प्रोटोकॉल का किया गया पालन
उप्र की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2026, की प्रातः 8:00 बजे से संस्थान के अकादमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
लखनऊ से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2026, की प्रातः 8:00 बजे से संस्थान के अकादमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उच्च अधिकारीगण के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन फिजियोलॉजी विभाग द्वारा प्रो. डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. रजनी बाला जसरोटिया, डॉ. मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर एमबीबीएस छात्रों, संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। इस साल का विषय " योगा फॉर हेल्दी एजिंग " रहा । योग सत्र का संचालन योगाचार्य ओम नारायण अवस्थी के उपस्थिति में योग प्रशिक्षक मोनिका एवं आनंद द्वारा किया गया, जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार के साथ वक्रासन, चक्रासन, भुजंगासन जैसे विभिन्न योगासन तथा नाड़ी शोधन एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियो को रिफ्रेशमेंट बॉक्स वितरित किए गए।
इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, तनाव में कमी, मानसिक एकाग्रता में वृद्धि तथा समग्र स्वास्थ्य संतुलन को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में संस्थान के निर्देशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह, डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।


